Breaking News

देश में 9 राज्यपालों की अदला-बदली, कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

Spread the love

दिल्ली से विनय कुमार सक्सेना लद्दाख भेजे गए, तरनजीत सिंह संधू बने दिल्ली के उपराज्यपाल
संवाददाता : गोविंद देवल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के कई राज्यों में राज्यपालों की नियुक्तियों में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 राज्यपालों की अदला-बदली की है। इस बदलाव के तहत कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं, जबकि कुछ राज्यपालों का दूसरे राज्यों में तबादला किया गया है।
जारी सूची के अनुसार विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली से हटाकर लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है, जबकि पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश से तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा नंद किशोर यादव को नागालैंड का राज्यपाल, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं आर.एन. रवि को तमिलनाडु से हटाकर पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल से तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है।
इसके साथ ही कविंद्र गुप्ता को लद्दाख से हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है।
सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था में संतुलन और अनुभव के बेहतर उपयोग के तौर पर देखा जा रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …