Breaking News

चारधाम यात्रा-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू सुबह 7 बजे से शुरू हुई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से होंगे पंजीकरण

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
देहरादून। चारधाम यात्रा-2026 को लेकर राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार सुबह 7 बजे से यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्रद्धालु अब आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
राज्य सरकार के अनुसार चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। बिना पंजीकरण के किसी भी यात्री को यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सरकार का कहना है कि इससे यात्रा प्रबंधन बेहतर होगा और श्रद्धालुओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी।
चारधाम के कपाट खुलने की तिथियां भी तय कर दी गई हैं। इस वर्ष 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे, जबकि 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।
इसके अलावा जिन श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पंजीकरण में परेशानी होगी, उनके लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए यात्रा मार्ग के विभिन्न केंद्रों पर पंजीकरण काउंटर बनाए जाएंगे।
सरकार ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि चारधाम यात्रा सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी व डीएम ने किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the loveबदायूँ: 05 जून। डीआईजी पुलिस बरेली अजय साहनी, डीएम अवनीश राय ने कछला …

error: Content is protected !!