Breaking News

शामली की आस्था जैन ने रचा इतिहास पिछले साल बनी थीं IPS, इस बार UPSC में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल
शामली। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी आस्था जैन ने अपनी मेहनत और लगन से एक बार फिर बड़ी उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। आस्था जैन ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 9वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस बनने का गौरव हासिल किया है।
खास बात यह है कि आस्था जैन पिछले वर्ष UPSC परीक्षा में चयनित होकर IPS बनी थीं, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य को और ऊंचा रखते हुए दोबारा परीक्षा दी और इस बार देशभर में 9वीं रैंक हासिल कर आईएएस बन गईं।
आस्था जैन एक साधारण परिवार से आती हैं। उनके पिता शामली में बेकरी का व्यवसाय चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आस्था ने कड़ी मेहनत और निरंतर पढ़ाई के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।
आस्था की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदारों और जिले के लोगों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि आस्था की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा है कि मेहनत और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …