
संवाददाता : गोविंद देवल
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन की ओर से लखनऊ में “उद्यमी महिला सम्मान समारोह” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली उद्यमी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन के तहत सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, होली मिलन समारोह तथा लोकगायन कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य और मनोरंजन दोनों का लाभ मिल सकेगा।
इस समारोह की मुख्य अतिथि सांसद डिंपल यादव होंगी, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लगन उद्यमी महिला फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रतिभा यादव करेंगी।
यह कार्यक्रम लखनऊ के जय मल्हार लॉन, न्यू एरा यूनिवर्सिटी के पास, लोलाई में शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा।
संस्था की ओर से शहर के लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उद्यमी महिलाओं का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।
Budaun Amarprabhat