Breaking News

रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, आईसीएससी निरीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। डीपॉल स्कूल में बुधवार को रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा का संचालन विद्यालय के प्रबंधक फादर मार्टिन वी.सी. के निर्देशन में किया गया।
परीक्षा के दौरान आईसीएससी के निरीक्षक भी विद्यालय पहुंचे और उन्होंने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षक ने कक्षाओं में जाकर परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन की स्थिति की समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।
विद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। छात्रों ने भी नियमों का पालन करते हुए अनुशासन के साथ परीक्षा में भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि आगामी परीक्षाओं को भी इसी प्रकार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराया जाएगा, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …