Breaking News

तेल-गैस की किल्लत को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई: सीएम योगी

Spread the love

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेल और गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में गैस और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय से लेकर जिला स्तर तक सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अफवाह फैलाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही सभी जिलों की पुलिस को पेट्रोल पंपों के आसपास नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग को गैस एजेंसियों और दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सरकार ने साफ किया है कि गैस का अवैध भंडारण करने या कालाबाजारी में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!