Breaking News

त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस का पैदल मार्च, वाहनों की सघन चेकिंग

Spread the love

संवाददाता: आई एम खान
बिसौली। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पैदल गश्त की।
पुलिस टीम ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की। साथ ही लोगों से संवाद कर त्योहारों के दौरान सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, मनोज सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बाल सुरक्षा समिति की बैठक में साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन की दी जानकारी

Spread the love उसावां/म्याऊं। खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला की अध्यक्षता में उसावां और …