Breaking News

कुंवरगांव में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, जल निकासी व पेयजल योजना के लिए 2 करोड़ मंजूर

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। नगर पंचायत कुंवरगांव के विकास को नई गति देने के लिए क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों से शासन ने दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस राशि से नगर में जल निकासी और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे सीधे तौर पर आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।
बताया गया कि नगर पंचायत के कई मोहल्लों में पेयजल पाइपलाइन न होने के कारण लोगों को जलापूर्ति की सुविधा नहीं मिल पा रही थी। वहीं बरसात के दिनों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती थी, जिससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इन समस्याओं को देखते हुए क्षेत्रीय भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शासन को विस्तृत प्रस्ताव भेजा और स्वयं प्रयास कर सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत कराई। विधायक ने बताया कि स्वीकृत राशि से संबंधित कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा और बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से भी राहत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य कुंवरगांव को एक आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करना है। इसके लिए सरकार की ओर से लगातार विकास कार्यों के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यदाई संस्था को भी जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर नगर में जल निकासी और पेयजल व्यवस्था के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत होने की खबर से नागरिकों में खुशी का माहौल है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से नगर के विकास को बड़ी सौगात मिली है, जिससे आम लोगों को लाभ होगा। इसके लिए उन्होंने विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये कार्य होंगे
वार्ड संख्या 1 व 2 की विभिन्न गलियों में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य
वार्ड संख्या 3, 4 और 5 में पाइपलाइन बिछाने का कार्य
वार्ड संख्या 6, 7, 8, 9 और 10 में पाइपलाइन बिछाने का कार्य
नगर पंचायत में 25 एचपी ट्यूबवेल और कोठरी का निर्माण
वार्ड संख्या 6 में डॉक्टर तोमर के मकान से गोपी की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण
वार्ड संख्या 2 में सत्यम की दुकान से संजू मास्टर के घर तक आरसीसी नाला निर्माण
वार्ड संख्या 2 में संजू के घर से कैलाश की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कारोबार में नए मौके, निर्णय सोच-समझकर लें; कई राशियों के लिए लाभ का दिन

Spread the loveमेष: कारोबार में आज नए संपर्क बनने के योग हैं। किसी पुराने ग्राहक …

error: Content is protected !!