Breaking News

किसान यूनियन (चढूनी) ने की मासिक पंचायत, 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) गुट ने बुधवार को मालवीय आवास गृह पर मासिक पंचायत का आयोजन किया। पंचायत के दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए संगठन पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी को संबोधित छह सूत्रीय मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल को सौंपा।
पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरा वानवोर स्थित गौशाला की स्थिति बेहद दयनीय है। यहां गोवंश भूख-प्यास से जूझ रहे हैं और कई गोवंश की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा गौशालाओं के लिए भेजे जा रहे बजट में बंदरबांट हो रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए ताकि स्थिति में सुधार हो सके।
उन्होंने यह भी कहा कि जनपद में घरेलू गैस की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है, जिससे गैस की कालाबाजारी बढ़ रही है। इस पर तत्काल रोक लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
जिला महासचिव बीयीशु दास ने कहा कि उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर यूनानी चिकित्सक की तैनाती होने के बावजूद मरीजों को यूनानी चिकित्सा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चिकित्सक द्वारा अंग्रेजी दवाएं ही लिखी जाती हैं, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।
इस मौके पर जिला प्रभारी कृष्ण अवतार, जिला महासचिव बीयीशु दास, राम सिंह, इरशाद खां, यादवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, रजनेश उपाध्याय, सत्येंद्र यादव, अजय सैनी, बब्बू, चंद्रपाल, अनबार शाह, सोमवत्ती, रनवीर, गंगादीन, मोर सिंह, मुंशीलाल, हीरा सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!