संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। चंडीगढ़ में 5 से 10 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी प्रदीप कुमार के बदायूं आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटने पर सबसे पहले बरेली रेलवे स्टेशन पर उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इसके बाद अपने सरकारी आवास पहुंचने पर राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार आज़ाद सहित संस्था के समस्त स्टाफ ने उनका अभिनंदन करते हुए सम्मानित किया।
इस उपलब्धि पर जनपद के जिलाधिकारी ने भी अपने कार्यालय में प्रदीप कुमार को सम्मानित करते हुए उनकी सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राज), अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने भी अपने-अपने कार्यालयों में उन्हें सम्मानित करते हुए इस उपलब्धि को जनपद और प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण बताया।
विभाग के समस्त साथियों तथा उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ (UPTESA) के पदाधिकारियों ने भी उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की कामना की।
गौरतलब है कि प्रदीप कुमार ने इस उपलब्धि से न केवल जनपद बदायूं बल्कि उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा विभाग का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। 🏅
Budaun Amarprabhat