Breaking News

विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक, लंबित चिकित्सा बिलों के भुगतान की उठाई मांग

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। विद्युत पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (उत्तर प्रदेश) की जनपद शाखा की आवश्यक बैठक मंगलवार को लालपुल स्थित मोमिन अंसार वेलफेयर सोसाइटी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अशोक सक्सेना ने की, जिसमें पेंशनर्स से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में सचिव शमशाद हुसैन ने कहा कि पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल लंबे समय से लंबित पड़े हैं, जिनका भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है। इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने कहा कि सरकार आठवें वेतन आयोग के लाभों से पेंशनर्स को वंचित करने की कोशिश कर रही है। वित्त विधेयक-2025 के माध्यम से पेंशन नियमावली में संशोधन किया गया है, जिससे पेंशनर्स के प्रति सरकार की नकारात्मक सोच झलकती है। उन्होंने बताया कि 23 जून 2025 और 17 दिसंबर 2025 को भी सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के लिए ज्ञापन दिए गए थे, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि 16 प्रमुख पेंशनर्स संगठनों द्वारा गठित संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति (उ.प्र.) लखनऊ के आह्वान पर 25 मार्च 2026 को पेंशनर्स विरोधी नीतियों के विरोध में काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा जाएगा।
बैठक में अखलाक हुसैन, महेंद्र सिंह राठौर, सुरेंद्र प्रताप सिंह, रामकिशोर सक्सेना, सुभाष राठौर, प्रेमपाल चौहान, धर्मवीर सिंह, राजकिशोर सिंह, सुखपाल शर्मा, अयोध्या प्रसाद, अली मोहम्मद, जीवन और सुरेश चंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। बैठक का संचालन दिलीप अग्रवाल ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

एनएसएस शिविर में छात्राओं ने रैली निकाल ग्रामीणों को किया जागरूक

Spread the loveबदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की …

error: Content is protected !!