Breaking News

फील्ड ऑफिसर से 1.40 लाख रुपये की लूट, बाइक सवार बदमाश फरार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
मुजरिया। थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक फील्ड ऑफिसर से नकदी लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना मुजरिया में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार अभिनय मिश्रा पुत्र मुर्मीधर, निवासी ग्राम दहलिया थाना परौर जनपद शाहजहांपुर, सहसवान स्थित शिखा अर्बन एंड रूरल इंटरप्राइजेज कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित के अनुसार वह 10 मार्च 2026 की रात करीब 8 बजे कंपनी के सदस्यों से 1,40,640 रुपये की रिकवरी लेकर ग्राम दरियापुर कोल्हाई से सहसवान स्थित अपने कार्यालय लौट रहे थे।
इसी दौरान सराय मंसुख से दरियापुर कोल्हाई जाने वाले खड़ंजा मार्ग पर केहरी सिंह प्रधान के आम के बाग के पास मोड़ पर पहले से मोटरसाइकिल पर खड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनकी जेब में रखे 1,40,640 रुपये छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद पीड़ित ने अपने मैनेजर को फोन कर पूरी जानकारी दी और पीआरवी 112 को भी सूचना दी। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और थाना मुजरिया पुलिस को अवगत कराया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी बदायूं, सीओ सहसवान सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर ली। बाद में कंपनी का मैनेजर भी मौके पर पहुंच गया। पीड़ित ने थाना मुजरिया में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रसायन विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, आईसीएससी निरीक्षक ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Spread the loveसंवाददाता: आई एम खान बिसौली। डीपॉल स्कूल में बुधवार को रसायन विज्ञान की …

error: Content is protected !!