Breaking News

बैगनार कार से आए चोर तीन बकरियां चुराकर फरार

Spread the love

संवाददाता: नेत्रपाल सैलानी
मुजरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योरा पारवाला में बीती रात चोरों ने झोपड़ी के पास बंधी तीन बकरियां चोरी कर लीं और कार में डालकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के करीब तीन बजे बैगनार कार से आए चोरों ने सड़क किनारे बनी झोपड़ी के पास बंधी बकरियों को निशाना बनाया। चोर एक बकरा और दो बकरियां खोलकर गाड़ी में डालकर ले गए, जबकि उनके छोटे-छोटे बच्चे वहीं छूट गए।
बकरियों के बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर 14 वर्षीय सुरजीत पुत्र प्रेमराज और उसकी मां मीरा की नींद खुल गई। उन्होंने देखा कि एक कार तेजी से मौके से भाग रही है। मां-बेटे के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए, लेकिन तब तक चोर मौके से फरार हो चुके थे।
सुरजीत ने बताया कि उसके पिता प्रेमराज कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब गए हुए हैं। घर पर वह और उसकी मां ही थे। वह झोपड़ी के पास सोकर बकरियों की रखवाली करता था, लेकिन गहरी नींद के कारण चोर चोरी को अंजाम देने में सफल हो गए।
पीड़ित परिवार ने घटना की शिकायत थाना मुजरिया में देकर कार्रवाई की मांग की


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आग़ाज़ द वॉयस ऑफ यूथ’ ने मनाया स्थापना दिवस, नए सिरे से संगठन को किया सक्रिय

Spread the loveकंप्यूटर विशेषज्ञ तारिक चौधरी को दिलाई गई संस्था की सदस्यता बदायूं। लगभग 20 …

error: Content is protected !!