Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ शातिर आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना इस्लामनगर पुलिस ने एक शातिर आरोपी को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर इस्लामनगर थाना पुलिस ने चंदौसी रोड से नगला बारह रोड जाने वाले रास्ते पर स्थित कब्रिस्तान के पास दबिश देकर चांद बाबू उर्फ चंदू पुत्र इमाम अली निवासी मोहल्ला हाता कस्बा व थाना इस्लामनगर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना इस्लामनगर में मुकदमा संख्या 51/26 धारा 3/25 (1-बी) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक दिवस पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और सामान

Spread the loveग्रेटर नोएडा। शिक्षक दिवस एवं कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर साधना चैरिटेबल ट्रस्ट …