Breaking News

सोलर बैटरी व सिलेंडर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला कबूलपुरा गोटिया निवासी गुलाम कादिर पुत्र गुलाम वारिस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 मार्च 2026 की रात बाईपास स्थित आश्रय आवास के पास रेजीमेंट वाइंड्री वाल फांट की दीवार का ताला तोड़कर चोर एक सोलर लाइट, फुजियामा कंपनी की दो सोलर बैटरियां, एक ट्रैक्टर का हिच और एक सिलेंडर चोरी कर ले गए।
इस मामले में थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 56/2026 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अजीत पुत्र तोलेराम और विपिन पुत्र सनेथ निवासी ग्राम धीरावारी थाना दातागंज को कादरी दरगाह तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो फुजियामा सोलर बैटरियां, एक ट्रैक्टर का हिच और एक सिलेंडर बरामद किया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

इज्जतनगर मंडल में चला ‘स्वच्छता से स्वागत’ अभियान, स्टेशनों पर सफाई और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में मंडल …

error: Content is protected !!