Breaking News

एचपीसीएल प्लांट में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार; एडीजी-डीआईजी ने किया निरीक्षण

Spread the love


बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के ग्राम सैंजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति द्वारा प्लांट के दो अधिकारियों को गोली मारकर हत्या कर देने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे अजय प्रताप सिंह पुत्र राजेश कुमार सिंह (34 वर्ष) निवासी ग्राम सैंजनी थाना मूसाझाग ने प्लांट के अंदर घुसकर दो अधिकारियों पर गोली चला दी। गोली लगने से सुधीर गुप्ता (58 वर्ष) निवासी बी-1 वृंदावन रेजिडेंसी, बरेली तथा हर्षित मिश्रा (34 वर्ष) निवासी मोहल्ला साहूकारा थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही थाना मूसाझाग पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी दातागंज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय कुमार साहनी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मामले के शीघ्र अनावरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घटनास्थल पर जिलाधिकारी बदायूं अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!