Breaking News

अविमुक्तेश्वरानंद की अर्जी पर आज सुनवाई, पॉक्सो कोर्ट में दोपहर 2 बजे होगी बहस

Spread the love

प्रयागराज। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े मामले में दायर अर्जी पर शुक्रवार को पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई होगी। यह सुनवाई दोपहर 2 बजे स्पेशल जज विनोद कुमार की अदालत में तय की गई है।
बताया जा रहा है कि अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से एक नई अर्जी दाखिल की जाएगी, जिसमें आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों को निरस्त करने की मांग की गई है।
मामले की सुनवाई पॉक्सो एक्ट से संबंधित विशेष अदालत में होगी, जहां दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी। अदालत के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
कानूनी जानकारों के मुताबिक आज की सुनवाई में अदालत यह तय कर सकती है कि आरोपों को रद्द करने की अर्जी पर आगे क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्व छात्र परिषद ने ‘एक वृक्ष मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Spread the love बदायूं। आज विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय विद्यालय में …

error: Content is protected !!