Breaking News

बिल्सी में 14 मार्च को होगा भव्य होली मिलन समारोह, विधायक हरीश शाक्य होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love


बिल्सी (बदायूं)। नगर में होली पर्व के उपलक्ष्य में 14 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम नारायण ग्रीन हाउस, बिल्सी में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे।
समारोह में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद बिल्सी की अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर के नेतृत्व में किया जा रहा है। इस अवसर पर उनके पति एवं पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश सागर भी उपस्थित रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार होली मिलन समारोह के माध्यम से आपसी सौहार्द, भाईचारा और सामाजिक एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में नगर के सभासद, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।
आयोजन समिति ने नगर व क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समारोह में अतिथियों का स्वागत किया जाएगा और सभी को होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …