Breaking News

युद्ध की खबरों से फैला भ्रम: उसावां गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने उमड़ी भीड़

Spread the love

उसावां (बदायूं)। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव की खबरों के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है। इसी अफवाह के चलते शुक्रवार को उसावां स्थित एचपी गैस एजेंसी पर गैस उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंच गए और दोपहर करीब 1 बजे तक गैस मिलने का इंतजार करते रहे। लोगों में यह आशंका बनी रही कि कहीं गैस की किल्लत न हो जाए।
इस संबंध में जब गैस एजेंसी के कर्मचारियों से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि एजेंसी पर गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।
कर्मचारियों के अनुसार हाल ही में गैस कंपनियों ने सिलेंडर बुकिंग प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं, जिसके कारण कई उपभोक्ताओं को बुकिंग कराने में परेशानी हो रही है। इसी वजह से लोगों में भ्रम की स्थिति बन गई है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस की कोई कमी नहीं है, बल्कि आपूर्ति को लेकर फैली अफवाहों के कारण उपभोक्ताओं में अनावश्यक चिंता देखी जा रही है।
— संवाददाता: अमित वर्मा


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …