Breaking News

चार्ज संभालते ही एक्शन में एसएसपी अंकिता शर्मा: डीएम के साथ परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

Spread the love

बदायूं | संवाददाता:
जनपद में नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद पहले ही दिन सक्रियता दिखाते हुए जिलाधिकारी अवनीश राय के साथ उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, नकलविहीन और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को परीक्षा को पूरी सतर्कता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी और एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
प्रशासन के संयुक्त निरीक्षण से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया, ताकि परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित और निष्पक्ष तरीके से पूरा कराया जा सके।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …