
लखनऊ। पटवा महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पटवा वैश्य समाज का होली मिलन समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन रविवार 15 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक राज बब्बर गेस्ट हाउस, गौरी बाजार, स्कूटर इंडिया के निकट सरोजनी नगर, लखनऊ में होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में समाज के लोग एकत्र होकर होली मिलन के साथ वैवाहिक परिचय सम्मेलन में भी भाग लेंगे, जिससे समाज के युवक-युवतियों के लिए वैवाहिक संबंध स्थापित करने में सहयोग मिल सके।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राम लखन पटवा (प्रदेश सचिव सपा), डॉ. अजय पटवा (स्वास्थ्य सेवक) और उद्योगपति राम किशन पटवा उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे स्वल्पाहार से होगी। इसके बाद 10:30 बजे गणेश पूजन एवं वंदना, 11 बजे दीप प्रज्वलन, 11:20 बजे अतिथियों का परिचय एवं स्वागत, दोपहर 12 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और दोपहर 2 बजे अतिथियों का उद्बोधन होगा। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे स्वजातीय भोज के साथ कार्यक्रम आगे जारी रहेगा।
आयोजन में पटवा महासभा के पदाधिकारी एवं समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Budaun Amarprabhat