Breaking News

यूपी में मौसम का अलर्ट: 50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, कई जिलों में ओलावृष्टि और वज्रपात की चेतावनी

Spread the love

लखनऊ/बदायूं। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार 15 मार्च 2026 को प्रदेश के कई जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। तेज झोंकेदार हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत आसपास के क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
वहीं गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
इसके अलावा मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में ओलावृष्टि की भी आशंका व्यक्त की गई है। प्रदेश के कई जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।
राहत आयुक्त कार्यालय ने संबंधित जनपदों के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि यदि किसी क्षेत्र में किसी प्रकार की अप्रिय घटना होती है तो उसकी सूचना तत्काल राहत आयुक्त कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए और विस्तृत रिपोर्ट भी भेजी जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!