Breaking News

प्रवेश राठौर का होली मिलन समारोह में जोरदार स्वागत, पटेल समाज परिचय पुस्तक देकर किया सम्मानित

Spread the love


बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा के अध्यक्ष एडवोकेट के.पी. सेन गंगवार द्वारा पटेल छात्रावास, बरेली में आयोजित होली मिलन समारोह में भारतीय कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष प्रवेश राठौर का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें पटेल समाज परिचय पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में सुरेश चंद्र सिंह राठौर, पूर्व चेयरमैन नगर पंचायत गुलड़िया का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार रहे। इस अवसर पर पूर्व विधायक छोटेलाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रशिम गंगवार, सुधीर गंगवार, नरेंद्र गंगवार, भुवनेश गंगवार, प्रेमशंकर गंगवार, राखी गंगवार, भारतीय कुर्मी महासभा के संगठन सचिव भरत पटेल, शिशुपाल सिंह फौजी सहित समाज के दर्जनों लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत बनाने पर जोर दिया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न

Spread the love मेधावी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत बदायूँ। भाषा विभाग उत्तर प्रदेश शासन के अधीन उत्तर …