Breaking News

परिवार न्यायालय में परामर्शदाता पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 24 मार्च तक जमा होंगे फॉर्म

Spread the love

बदायूं। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बलजोर सिंह ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में बल्दू स्थित परिवार न्यायालय में रिक्त परामर्शदाता पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस संबंध में शासनादेश के निर्देशों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी के पास समाजशास्त्र में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है तथा समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य करने की रुचि होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास मास्टर डिग्री और पारिवारिक मामलों में कम से कम दो वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। अभ्यर्थी की आयु आवेदन की अंतिम तिथि तक 35 वर्ष से 65 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
प्रधान न्यायाधीश ने बताया कि चयनित परामर्शदाता का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। इस पद पर कार्य करने वाले अभ्यर्थियों को प्रतिमाह निर्धारित मानदेय दिया जाएगा, जिसमें प्रति कार्य दिवस एक हजार रुपये तथा अधिकतम 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।
इच्छुक पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक एवं अनुभव प्रमाण पत्रों की छायाप्रति संलग्न कर 24 मार्च 2026 तक प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय बल्दू के कार्यालय में पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत कर सकते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!