Breaking News

मुजरिया पुलिस की कार्रवाई: तमंचा-कारतूस संग आरोपी दबोचा, हत्या के केस में भी रह चुका है नामजद

Spread the love

बदायूं। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुजरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शातिर आरोपी को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना मुजरिया पुलिस ने ग्राम भीकमपुर निवासी वीरेन्द्र पुत्र प्रकाश पाली को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में थाना मुजरिया पर मु.अ.सं. 30/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 1998 में उस पर हत्या (धारा 302 भादवि) का मुकदमा दर्ज हो चुका है।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह अपनी टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विशाल भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, वैश्य समाज ने दिया एकता का संदेश

Spread the loveउझानी। राष्ट्रीय वैश्य एकता दल (RVED) एवं समस्त वैश्य परिवार के सहयोग से …