Breaking News

नवरात्रि व ईद को लेकर बिसौली में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Spread the love

बिसौली। आगामी नवरात्रि और ईद-उल-फितर के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिसौली कोतवाली पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने नगर में पैदल फ्लैग मार्च निकाला।
कोतवाली से शुरू हुआ यह मार्च हाईवे होते हुए नगर के प्रमुख बाजारों और मार्गों से गुजरा। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस टीम ने बाजारों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और दुकानदारों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
जिम्मेदार अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …