Breaking News

नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर काव्य गोष्ठी, बदायूं क्लब में गूंजे राष्ट्र और संस्कृति के स्वर

Spread the love


बदायूं। विक्रम संवत 2083 के आगमन की पूर्व संध्या पर भारतीय नव वर्ष मेला समिति की ओर से बदायूं क्लब में काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभावना का सुंदर संगम देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता एवं सरस्वती माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता जैसे पांच संकल्पों को अपनाना चाहिए, ताकि एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सके।
काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। डॉ. अक्षत अशेष ने नववर्ष की मंगलकामनाओं से ओतप्रोत कविता सुनाई, वहीं डॉ. शैलेन्द्र कबीर और अखिलेश ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह सुनील गुप्ता, व्यवसायी सुबोध गोयल, समिति अध्यक्ष नीरज रस्तोगी, महामंत्री डॉ. अक्षत अशेष सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन रविन्द्र मोहन सक्सेना ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन समिति अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने व्यक्त


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!