Breaking News

हिन्दू नववर्ष पर बदायूं में निकली भव्य भगवा यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

Spread the love

बदायूं। हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में हिन्दू जागरण मंच बदायूं एवं समस्त सनातन समाज द्वारा शहर में भव्य भगवा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत बालाजी मंदिर पर श्री हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई, जहां श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर नववर्ष की मंगल कामनाएं कीं।
भगवा यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रांत अध्यक्ष जोगपाल सिंह एवं प्रांत प्रचार प्रमुख नितिन कमठाना उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में तथा नगर अध्यक्ष लवलेश साहू एवं हरिओम मथुरिया के संयोजन में संपन्न हुआ।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ता डीजे की धुन पर उत्साहपूर्वक झूमते नजर आए और मंगल गीतों के माध्यम से नगरवासियों को हिन्दू नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारी वर्ग द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला उपाध्यक्ष सुनील गुर्जर, नगर उपाध्यक्ष शिवओम मथुरिया, अमित सक्सेना, आकाश गुप्ता, यश साहू, कपिल जोशी, विनय जोशी, अनुराग जोशी, आकाश साहू, कुनाल साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में दीक्षारंभ 2025 के समापन सत्र में समझाई छात्रों को यूनिवर्सिटी की रीति-नीति

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में यूजीसी एवम् केन्द्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के …