Breaking News

महिला समृद्धि ग्रुप ने धूमधाम से मनाया हिन्दू नववर्ष, बच्चों की प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा शिव मनकामेश्वर मंदिर (पीपल वाले मंदिर) पर हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान हिंदुत्व के प्रतीक ओम, स्वस्तिक, श्री एवं शुभ-लाभ जैसे चिन्ह बनवाकर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ‘हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे…’ एवं ‘हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे…’ नाम जप प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
नाम जप प्रतियोगिता में कु. अनिका ने प्रथम, यशी ने द्वितीय तथा पूर्वांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कला प्रतियोगिता में कु. इशिका प्रथम, कु. हिमांशी द्वितीय एवं कु. अनवी तृतीय स्थान पर रहीं।
इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी रूपम गुप्ता, महिला समृद्धि ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना, सचिव रूचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, आंचल, अंजलि, पारूल अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में कविता, रीना, हर्ष, काजल और शिवानी का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!