Breaking News

नवजीवन वृद्धाश्रम में हुनर और स्वास्थ्य का संगम: बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

Spread the love

🔴
संवाददाता: गोविंद देवल, कछला (बदायूँ)
कछला। भारत सरकार की अटल वयो अभ्युदय योजना (AVYAY) के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित कार्यक्रमों के अंतर्गत नवजीवन वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की जा रही है। 17 मार्च से 22 मार्च तक चल रहे इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जूट उत्पाद, टोकरी बुनाई, वस्त्र निर्माण एवं हस्तशिल्प जैसे कार्य कराए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मार्च को रामबाबू (बबलू) द्वारा बुजुर्गों को थैला और डोरमैट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पुराने कपड़ों और आलू के बोरों से सुंदर डोरमैट तैयार करना सिखाया गया, जिससे बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इसके बाद दोपहर में कम शारीरिक श्रम वाले खेल जैसे लूडो, शतरंज और कैरम खिलवाए गए, जिससे उनका मानसिक मनोरंजन भी हुआ। वहीं दोपहर 3 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछला के चिकित्सकों डा. महेश प्रताप सिंह एवं डा. चन्द्र प्रकाश द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही उनकी मानसिक सक्रियता बढ़ाने के लिए ज्ञानवर्धक पहेलियां और याददाश्त बढ़ाने वाले खेल भी कराए गए।
इस अवसर पर भानू प्रताप, संकल्प सोशल वेलफेयर सोसायटी के मैनेजर प्रेम सिंह चौहान, नवजीवन वृद्धाश्रम के मैनेजर प्रदीप कुमार, महेश सिंह रावत, सूरज मौर्य, केशव, अभिनव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम बुजुर्गों को न केवल व्यस्त रखने बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!