Breaking News

नवदुर्गा के पहले दिन आस्था का सैलाब: भक्तों का जत्था मां पूर्णागिरि धाम रवाना

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, आसफपुर (बदायूँ)
आसफपुर। चैत्र मास के नवदुर्गा के प्रथम दिन क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। गुरुवार को स्थानीय कस्बे से भक्तों का जत्था मां पूर्णागिरि देवी मंदिर के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
गत वर्ष की भांति इस बार भी श्रद्धालु अपने निजी वाहनों से देर शाम यात्रा पर निकले। जत्थे में यादराम, पप्पू, मल्लू, किशनपाल प्रजापति, राजेश प्रजापति, ओमवीर प्रजापति, भूरे मौर्य समेत अन्य भक्तगण शामिल रहे।
भक्तों ने यात्रा पर निकलने से पहले मां दुर्गा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। जत्था उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम के लिए रवाना हुआ, जहां वे मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
नवदुर्गा के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह चरम पर है और विभिन्न स्थानों पर पूजा-अर्चना का क्रम जारी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

प्रतियोगिताएँ बच्चों के सर्वांगीण विकास का श्रेष्ठ साधन हैं : आचार्य संजीव रूप*

Spread the loveप्रतियोगिताएं * प्रथम दिवस हुई अभिनय व नृत्य प्रतियोगिता बिल्सी , तहसील क्षेत्र …

error: Content is protected !!