संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत जनपद में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में शनिवार को जिले के सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को एकत्र कर चौपाल के माध्यम से उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और समस्याओं के समाधान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं से संबंधित पंपलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।
टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, स्कूल-कॉलेजों और धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 और साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग के बारे में भी बताया गया।
साथ ही साइबर जागरूकता अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों से बचाव के तरीके समझाए गए। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंक खाता नंबर, पिन, ओटीपी या सीवीवी साझा न करें। ठगी होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।
बताया गया कि यह विशेष अभियान 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक लगातार चलाया जाएगा, जिसके माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं सुरक्षित बनाने का लक्ष्य रखा गया
Budaun Amarprabhat