Breaking News

स्टंटबाजी पड़ी भारी: अलापुर पुलिस ने ऑडी कार की सीज, पहले से थे 15 चालान

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस ने स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी ऑडी कार को सीज कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को थाना अलापुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कार संख्या UP 78 DU 0001 के चालक को स्टंटबाजी करते हुए पकड़ा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उक्त कार पर पहले से ही 15 चालान लंबित थे, जिनका भुगतान अब तक नहीं किया गया था। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कदम उठाया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमित कुमार और कांस्टेबल सोबित कुमार शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्टंटबाजी करने वालों में हड़कंप मच गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …