Breaking News

चेकिंग में बड़ा खुलासा: चोरी की बाइक व तमंचा संग युवक गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उझानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजेंद्र द्विवेदी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी सुनील कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उझानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की काले रंग की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को रोका। जांच के दौरान वाहन के चेसिस नंबर से पता चला कि यह बाइक थाना सिविल लाइन क्षेत्र से चोरी हुई थी, जिसका मुकदमा पहले से दर्ज था।
पुलिस ने मौके से विकास पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम बसोमा, थाना उझानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए।
इस संबंध में थाना उझानी पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले से चोरी के मामले में वांछित था।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, कांस्टेबल सुमित कुमार, गौरव जादौन और अजय प्रताप सिंह शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …