Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान की सफलता: भटकी युवती को बदायूँ पुलिस ने परिवार से मिलाया, भाई के चेहरे पर लौटी मुस्कान

Spread the love

संवाददाता : गोविंद देवल

बदायूँ। महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए बदायूँ पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक भटकी हुई युवती को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया है। इस मानवीय पहल से न केवल एक परिवार की चिंता खत्म हुई, बल्कि पुलिस के प्रति भरोसा भी और मजबूत हुआ।
रविवार को महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम रेलवे स्टेशन और बाजार क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन रोड के पास एक युवती संदिग्ध अवस्था में बैठी मिली। पूछताछ में युवती ने अपना नाम मोहिनी पुत्री राम मनोहर निवासी रेहरा मऊ, थाना सफदरगंज, जनपद बाराबंकी बताया।
युवती ने बताया कि वह अपने एक दोस्त की तलाश में बदायूँ आ गई थी, लेकिन उसके पास पैसे खत्म हो गए और घर लौटने का रास्ता भी नहीं पता था। इस पर मिशन शक्ति टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए युवती के परिजनों से संपर्क किया।
सूचना मिलने पर युवती का भाई कुलदीप मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को सकुशल देखकर भावुक हो उठा। उसने बदायूँ पुलिस का आभार जताते हुए उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए युवती को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य से बदायूँ पुलिस की जनसेवा और जिम्मेदारी का एक और उदाहरण सामने आया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!