Breaking News

5 अप्रैल को बदायूँ क्लब में सजेगा काव्य का महाकुंभ, देशभर के नामी कवि करेंगे शिरकत

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। साहित्य और काव्य प्रेमियों के लिए एक बार फिर खास मौका आने वाला है। मंच की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आचमन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी ‘आचमन कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 5 अप्रैल को बदायूँ क्लब में आयोजित होगा, जिसमें देशभर के प्रसिद्ध कवि अपनी प्रस्तुति देंगे।
फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. सोनरूपा विशाल ने बताया कि इस बार कार्यक्रम को और खास बनाने के लिए “पुस्तक वीथिका” का आयोजन भी किया जा रहा है। इसमें जनपद बदायूँ के साहित्यकारों की पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इच्छुक साहित्यकार 25 मार्च तक अपनी पुस्तकों की पांच प्रतियां ‘सृजन’, प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पते पर भेज सकते हैं।
कार्यक्रम के दौरान जनवरी में आयोजित डॉ. उर्मिलेश वंदे मातरम् काव्य प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजकों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया है।
इस भव्य कवि सम्मेलन में कई विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। साथ ही शहर व आसपास के क्षेत्रों के काव्य प्रेमियों से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस साहित्यिक आयोजन का हिस्सा बनें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर मारने वाला चालक गिरफ्तार, शांति भंग में दो साथी भी दबोचे गए

Spread the loveबदायूं। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस …