, सिलहरी/बदायूँ
सिलहरी। सलारपुर विद्युत उपकेंद्र में तकनीकी खराबी और मशीन बदलने के चलते रविवार को करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से 20 से अधिक गांवों में हाहाकार मच गया। दोपहर करीब 12 बजे से रात 12 बजे तक बिजली गुल रहने से पूरा इलाका अंधेरे में डूबा रहा।
उपकेंद्र से जुड़े भगवतीपुर, दहेमी, भोजमपुर, शिकारापुर, बाबट, मोगर, हरीनगला, गौंटिया, कासिमपुर, हुसैनपुर, करौतिया, लाही, पडौरिया, वनेई, चकोलर और सलारपुर समेत करीब 20 गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। भीषण गर्मी में बिजली न होने से जलापूर्ति बाधित हो गई और पंखे-कूलर सहित सभी विद्युत उपकरण शोपीस बनकर रह गए।
अचानक आई इस समस्या से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के घंटों बिजली कटौती से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो गई।
इस संबंध में एसडीओ शरद प्रताप सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पर इनकमिंग और आउटगोइंग दोनों मशीनों को बदला जा रहा है, जिसके चलते बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। उन्होंने कहा कि कार्य तेजी से कराया जा रहा है और करीब 12 घंटे में आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है। साथ ही उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि मशीन बदलने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पहले से बेहतर हो
Budaun Amarprabhat