Breaking News

बकरा चोरी का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को नगदी समेत दबोचा, लंबा आपराधिक इतिहास आया सामने

Spread the love

बदायूं/इस्लामनगर (संवाददाता गोविंद देवल)। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत इस्लामनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बकरा चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के बकरे को बेचकर प्राप्त 2250 रुपये बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना इस्लामनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रहीस कुरैशी पुत्र शहजाद निवासी मोहल्ला हीरापुर, कस्बा व थाना गुन्नौर, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि उसने चोरी किए गए बकरे को बेचकर 2250 रुपये प्राप्त किए थे, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
इस मामले में थाना इस्लामनगर में दर्ज मुकदमा संख्या 58/26 में धारा 303(2) बीएनएस के साथ 317(2)/317(4) बीएनएस की वृद्धि की गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह एवं उनकी टीम शामिल रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!