Breaking News

दूध की चाय बनी मुसीबत! बर्तन में मिली मरी छिपकली, पूरा परिवार पहुंचा अस्पताल

Spread the love

संवाददाता:, उझानी (बदायूँ)
उझानी। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुबह चाय पीने के बाद दूध के बर्तन में मरी हुई छिपकली मिलने से पूरे परिवार में दहशत फैल गई। आशंका के चलते परिवार के कई सदस्य तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए।
गांव निवासी कमलेश पत्नी तेजपाल के अनुसार, घर में शाम को निकाला गया दूध रात में सुरक्षित रख दिया गया था। सुबह उसी दूध से चाय बनाकर परिवार के सभी सदस्यों ने सेवन किया। बाद में जब बर्तन को साफ करने के लिए देखा गया तो उसमें मरी हुई छिपकली दिखाई दी, जिससे सभी लोग घबरा गए।
इसके बाद परिवार के सदस्य—कमलेश, भगवती, आरती, लक्ष्मी, रविशंकर सहित अन्य लोग तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और चिकित्सकों को पूरी जानकारी दी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने सभी का परीक्षण कर एहतियातन वैक्सीनेशन कराने की सलाह दी, जिसके बाद सभी को टीका लगाया गया। डॉक्टर ने परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क करने की हिदायत दी।
घटना के बाद गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग खाद्य पदार्थों को सुरक्षित रखने को लेकर सतर्कता बरतने की बात कर रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रो के मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Spread the love18 जुलाई को होगा सूची का अंतिम प्रकाशन बदायूँ: जनपद की समस्त विधानसभा …

error: Content is protected !!