Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 का जोरदार असर—कॉलेज में छात्राओं को मिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का मंत्र

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बिल्सी (बदायूँ)
बिल्सी। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान का असर अब जमीनी स्तर पर साफ नजर आ रहा है। बुधवार को महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बिल्सी के.के. तिवारी एवं मिशन शक्ति टीम थाना बिल्सी द्वारा आयोजित किया गया। इस दौरान छात्राओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना सहित कई योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस सेवा 112, महिला हेल्पलाइन 181, एम्बुलेंस 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 और सीएम हेल्पलाइन 1076 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी पंपलेट के माध्यम से दी गई।
कार्यक्रम में साइबर अपराधों पर भी विशेष फोकस रहा। छात्राओं को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और फ्रॉड से बचाव के उपाय बताते हुए सलाह दी गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति से बैंक डिटेल, ओटीपी या सीवीवी नंबर साझा न करें।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि 19 मार्च से 17 अप्रैल 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें हर स्तर पर सुरक्षा का भरोसा देना है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं और उन्होंने जागरूकता अभियान को सराहते हुए इसे बेहद उपयोगी बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर दबतोरी चौकी परिसर में किया गया वृक्षारोपण

Spread the loveदबतोरी -विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार के …

error: Content is protected !!