Breaking News

जरीफनगर पुलिस का एक्शन—बीयर की पेटी और अवैध शराब संग आरोपी दबोचा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को बीयर की पेटी और अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर चल रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 24 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम नवाबगंज मजरा दहगवां निवासी नेकपाल पुत्र श्यामलाल को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक बीयर की पेटी (24 कैन) और 15 अवैध देसी शराब के पव्वे (प्रत्येक 200 मिली) बरामद किए गए। इस संबंध में थाना जरीफनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 85/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विनय कुमार व उनकी टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान

Spread the loveबारिश से बिल्सी की सड़कों पर जलभराव, कीचड़ और बदबू से नागरिक परेशान …

error: Content is protected !!