Breaking News

युवाओं के सपनों को मिली उड़ान—बदायूँ में 7.51 करोड़ के ऋण मंजूर, उद्यमिता को बढ़ावा

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बुधवार को वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय-03 बदायूँ द्वारा किया गया। इस दौरान बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश्वर प्रसाद ने उपस्थित युवाओं एवं लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए स्वरोजगार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ाना है।
एक दिवसीय शिविर के दौरान बैंक द्वारा कुल 7.51 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए और पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इससे युवाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उन्हें अपने व्यवसाय शुरू करने की नई राह मिली।
कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक (ऋण एवं एनपीए) नवल किशोर अग्रवाल, मुख्य प्रबंधक एएमसीसी बदायूँ पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य प्रबंधक एएमसीसी बिसौली राजेंद्र प्रसाद, जिला समन्वयक कौशल किशोर सहित अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!