Breaking News

रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़—22 कंपनियां पहुंचीं, 487 अभ्यर्थियों को मिली नौकरी की राह

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जिला सेवायोजन कार्यालय और नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार के अवसर तलाशे।
कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य आशीष कुमार सक्सेना ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को उनके कौशल के अनुरूप अवसर प्रदान करते हैं और निजी क्षेत्र में आगे बढ़ने का मार्ग खोलते हैं।
मेले में 22 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जहां विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। कुल 1016 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया और इंटरव्यू में हिस्सा लिया, जिनमें से 487 अभ्यर्थियों का चयन या शॉर्टलिस्ट किया गया। चयनित युवाओं को आगे की प्रक्रिया के लिए कंपनियों द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी एस.के. यादव, चीफ प्रॉक्टर संतोष कुमार सिंह सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और सेवायोजन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम ने युवाओं में नए उत्साह का संचार किया और उन्हें रोजगार की दिशा में एक मजबूत मंच प्रदान किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!