Breaking News

वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन भी नहीं रुकेगा काम—31 मार्च को खुलेंगी बैंक और कोषागार

Spread the love

संवाददाता: गोविंद देवल, बदायूँ
बदायूँ। वित्तीय वर्ष के समापन को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी अवनीश राय ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि 31 मार्च 2026 को जनपद की कोषागार एवं शासकीय कार्य करने वाली सभी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।
यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के वित्त (लेखा) विभाग के आदेशों के अनुपालन में लिया गया है, ताकि वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन सरकारी लेन-देन और कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हो सकें।
जिलाधिकारी ने भारतीय स्टेट बैंक की बदायूँ, बिसौली, दातागंज, सहसवान, उझानी और बिल्सी शाखाओं के प्रबंधकों को विशेष रूप से निर्देशित किया है कि वे 31 मार्च को बैंकिंग सेवाएं सुचारू रूप से संचालित रखें।
प्रशासन के इस फैसले से सरकारी कार्यों में तेजी आएगी और अंतिम दिन की भागदौड़ में आमजन एवं विभागों को राहत मिलेगी।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

Spread the loveबदायूं, 5 सितंबर। भाजपा ब्रज क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री राजेश्वर सिंह पटेल …