Breaking News

लापता युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद किया, परिजनों ने जताया आभार

Spread the love

बदायूं/अलापुर।
थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम जगत से लापता हुई एक युवती को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मार्च को युवती के लापता होने पर उसके पिता राजाराम ने थाना अलापुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी माधौ सिंह बिष्ट ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर खोजबीन शुरू कराई।
पुलिस टीम की सक्रियता के चलते युवती को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान पुलिस ने पूरी प्रक्रिया को संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ पूरा किया।
युवती के सकुशल मिलने पर पिता राजाराम ने थाना पहुंचकर पुलिस टीम का फूल-माला व मिष्ठान देकर सम्मान किया और उनके कार्य की सराहना की।
इस अभियान में उपनिरीक्षक रामनाथ कनौजिया सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य—मुनाशिव पासा, सीपी सिंह व महिला कांस्टेबलों की अहम भूमिका रही। पुलिस के इस कार्य से क्षेत्र में भरोसे का माहौल बना है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तहसीलों में 12,768 राजस्व वाद लंबित, डीएम ने जताई नाराजगी

Spread the loveबदायूं, 3 सितंबर। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंबित …