Breaking News

SSP बदायूं का बड़ा एक्शन: वायरल वीडियो पर बिसौली इंस्पेक्टर व दरोगा सस्पेंड

Spread the love

बदायूं, 28 मार्च। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (X) पर एक वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिसौली थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह पुण्डीर और उप निरीक्षक भूपेन्द्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच बिसौली क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार को सौंपी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर सख्त संदेश गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शहीद भगत सिंह कोचिंग में मनाया शिक्षक दिवस विद्यार्थियों ने गुरुजनों का सम्मान कर जताया आभार

Spread the love बदायूं। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह कोचिंग, बदायूं में …