Breaking News

“धक-धक से दौड़ेगा विकास: बिल्सी बाईपास को मिली मंजूरी, व्यापारियों ने विधायक हरीश शाक्य का किया भव्य स्वागत”

Spread the love

बिल्सी। वर्षों से लंबित बिल्सी बाईपास की मांग आखिरकार पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य के प्रयासों से बाईपास निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर बिल्सी मंडी सहित विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया।
बिल्सी बाईपास की स्वीकृति को क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लंबे समय से इस मांग को लेकर स्थानीय लोग और व्यापारी आवाज उठाते रहे, लेकिन अब जाकर इसे मंजूरी मिली है। विधायक हरीश शाक्य अपनी तेजतर्रार कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और लगातार जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
बताया जाता है कि उन्होंने क्षेत्र में कई सड़क मार्गों और सेतु निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत कराई है, जिससे विकास को नई गति मिली है। बाईपास बनने से जहां एक ओर किसानों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं नगर में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी।
स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि बाईपास निर्माण से बिल्सी के व्यापारिक रास्ते खुलेंगे और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। यह परियोजना व्यापारिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
इस अवसर पर विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा जनहित के कार्यों को तेजी से पूरा करना है और वह अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कई अन्य बड़ी परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है, जिनके लिए जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के दौरान ओमप्रकाश सागर, सुधीर सोमानी, लोकेश वार्ष्णेय, आदित्य माहेश्वरी, राहुल देव शाक्य, सत्यपाल वार्ष्णेय, मोहित गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, अमित मिश्रा, दीपक चौहान, मनोज वार्ष्णेय, अनुराग शाक्य, योगेश वार्ष्णेय सहित नगर के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

Spread the loveअवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार बिल्सी पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स …

error: Content is protected !!