Breaking News

“2027 का मिशन तेज: हरगांव में ‘कमल खिलाने’ उतरे रितेश सिंह गौर, कार्यकर्ताओं ने भरी जीत की हुंकार”

Spread the love

भाजपा की नई रणनीति के तहत जिला उपाध्यक्ष बनाए गए प्रवासी, बैठक में दिलाया जीत का संकल्प

रिपोर्ट: अजय सिंह, जिला संवाददाता सीतापुर

सीतापुर।
वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी से रणनीति तेज कर दी है। प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के लक्ष्य को लेकर पार्टी नेतृत्व द्वारा हर विधानसभा और मंडल स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रवासी के रूप में तैनात किया जा रहा है।
इसी क्रम में हरगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रितेश सिंह गौर को प्रवासी नियुक्त किया गया है। उनके प्रवासी बनाए जाने पर क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने खुशी जाहिर करते हुए इसे जीत की दिशा में बड़ा कदम बताया।
हरगांव में आयोजित बैठक के दौरान रितेश सिंह गौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले दो विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी हरगांव को जिले में नंबर एक बनाते हुए भारी बहुमत से जीत दिलानी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर बूथ स्तर तक मजबूती से काम करने का आह्वान किया और जीत का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर नामित सभासद सुनील त्रिपाठी ‘बल्लू’, मंडल अध्यक्ष पंकज शुक्ल, महामंत्री संजय दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष बृजेंद्र शुक्ल, वरिष्ठ नेता विजय कुमार मिश्र, प्रताप तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने रितेश सिंह गौर को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में हरगांव विधानसभा में एक बार फिर कमल खिलकर प्रदेश में भाजपा सरकार को और मजबूत करेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!