Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 की गूंज: लालापुल-खैराती चौक पर पुलिस ने महिलाओं को किया सशक्त, योजनाओं की दी पूरी जानकारी”

Spread the love

ऑपरेशन गरुड़ से लेकर पिंक बूथ तक दी जागरूकता, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी बांटी

संवाददाता: गोविंद देवल
बदायूं।
मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत थाना कोतवाली पुलिस द्वारा लालापुल मालवीयगंज व खैराती चौक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन शक्ति प्रभारी एसआई सपना जायसवाल, एसआई कंचनलता शुक्ला व महिला पुलिस टीम ने बालिकाओं एवं महिलाओं को सुरक्षा, सहायता और स्वावलंबन से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान पुलिस टीम ने ऑपरेशन गरुड़, ऑपरेशन शील्ड, ऑपरेशन डेस्ट्राय, ऑपरेशन खोज, ऑपरेशन बचपन, ऑपरेशन मजनू, ऑपरेशन नशामुक्ति, ऑपरेशन रक्षा एवं ऑपरेशन ईगल जैसी प्रमुख कार्रवाइयों के बारे में जानकारी दी।
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला पुलिस बीट अधिकारी, महिला साइबर सेल, पिंक बूथ एवं परामर्श केंद्र जैसी व्यवस्थाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
स्वावलंबन और सम्मान से जुड़ी योजनाओं में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई।
साथ ही महिलाओं व बालिकाओं की त्वरित सहायता हेतु 112 (पुलिस), 101 (फायर), 108 (एम्बुलेंस), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) और 1076 (सीएम हेल्पलाइन) जैसे टोल फ्री नंबरों की जानकारी भी साझा की गई।
पुलिस ने सभी से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और जागरूक रहकर खुद को सुरक्षित रखें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हर घर से निकले ‘एक रोटी गऊ माँ के नाम’: स्वतंत्र प्रकाश

Spread the loveभाविप गौरीशंकर शाखा की अनूठी पहल: शिवदेवी सरस्वती विद्या मंदिर में स्थापित हुआ …

error: Content is protected !!