Breaking News

“टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में रिजल्ट का धमाका: टॉपर्स की चमक से गूंजा परिसर, मेधावियों पर बरसी तालियां!”

Spread the love

प्राइमरी से सीनियर तक विद्यार्थियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन, अभिभावकों में खुशी की लहर

संवाददाता: गोविंद देवल

बदायूं।
बरेली–मथुरा मार्ग स्थित टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशियों और उत्साह से सराबोर हो उठा। आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को उनका परिणाम वितरित किया गया, जहां मेधावी छात्रों की उपलब्धियों पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए, जिसमें प्राइमरी, जूनियर और सीनियर तीनों विभागों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्राइमरी विभाग (कक्षा 1 से 5) में विभिन्न सेक्शनों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया, वहीं जूनियर (कक्षा 6 से 8) और सीनियर (कक्षा 9 व 11) वर्ग में भी मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
🏆 प्रमुख टॉपर्स:
कक्षा 1 में रिवांश वर्मा व हैदर इकबाल, कक्षा 2 में मोहम्मद हादी व विनायक, कक्षा 3 में विशांत व कृतिका वर्मा, कक्षा 4 में अग्रिम कांत व सोनजीत सिंह, कक्षा 5 में आयशा शादाब व इशिका चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जूनियर वर्ग में कक्षा 6 से अनन्या रस्तोगी व आध्या सहाय, कक्षा 7 से इनाया हुसैन व प्राणवी शर्मा, कक्षा 8 से अव्या गुप्ता/ईशी गुप्ता व अमृता सिंह प्रथम रहीं।
सीनियर वर्ग में कक्षा 9 से यक्ष वर्मा व अनुग्या वर्मा तथा कक्षा 11 से नव्या गुप्ता व पीहू गुप्ता ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
विद्यालय की अध्यक्षा मधु अग्रवाल ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक माहौल ही सफलता की कुंजी है। शैक्षणिक निदेशक शिल्पी बंसल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रबंध निदेशक शरद बंसल ने कहा कि निरंतर परिश्रम और लगन से ही सफलता प्राप्त होती है, वहीं प्रधानाचार्य आशीष रस्तोगी ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!